Tips For Making Sex More Attractive
अपने एक ही साथी के साथ लगातार सेक्स करने से लोगों को बोरियत होने लगती है और उन्हें यह भी लग सकता है कि वे अपने साथी के साथ प्यार भी एक रूटीन (नियमित काम) की तरह कर रहे हैं। यदि ऐसा है तो इसमें नयापन लाने की जरूरत है ताकि कुछ अलग होने से साथी की उत्सुकता और उत्साह दोनों बना रहे और आपको भी लगे कि हम कुछ नया करने जा रहे हैं।
इस मामले में कहा जा सकता है कि अगर हमें लगता है कि चीजें पुरानी हो गई हैं तो आपको पुरानी चीजों को नए तरीके से करने की जरूरत है। इस नए तरीके के साथ आपका उत्साह भी नया होना चाहिए। बेहतर होगा यह जान लें कि पुरानी ही चीजों को नए तरीकों और नए विचारों के साथ कैसे कर सकते हैं।
ऐसा किस, जो पहले कभी न किया हो..
आप अपने साथी को इस तरह से किस करें जैसे उसे ही क्या संसार में किसी को भी पहली बार कर रहे हों। साथ ही यह भी सोचें यह आपका सबसे अच्छा चुंबन होना चाहिए। हालांकि यह तभी संभव होगा जब आपका पार्टनर भी इस काम में पूरे मनोयोग से आपका साथ दे।
अर्थात उसको भी उतना ही उत्साहित होना चाहिए जितने कि आप हैं। अत: उसे भी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार करें, प्रेरित करें। फिर देखिए, आपको अलग ही तरह के आनंद की अनुभूति होगी। आप और आपके साथी के रोम-रोम में उत्तेजना का संचार होगा।
और क्या नया करें...
एक जबर्दस्त चुंबन के साथ ही अपने साथी को गले लगाएं और करीब रखते हुए एक साथ सांस लें। अगर आपकी सांस में अपने साथी की सांस भी शामिल होती है तो आप एकाकार अनुभव करेंगे। कवि कि इन पंक्तियों का भी ध्यान रखें- सांसों में खुशबू से बहते हो...। और आपकी सांसों की खुशबू ऐसी होनी चाहिए कि दोनों मदहोश हो जाएं, क्योंकि यह आपके करीब होने का एक पैमाना है।
उत्तेजना का अहसास, कुछ इस तरह...
एक दूसरे को करीब से थामे हुए आप जानें कि आप बिना कुछ किए अपने साथी को लेकर कितना उत्तेजित हो सकते हैं। एक दूसरे के शरीर इतने करीब लाएं कि दोनों को ही गर्मी का अहसास होने लगे।
आंखों ही आंखों में...
कम से कम एक मिनट एक दूसरे की आंखों में एकटक देखने की कोशिश करें।... और एक दूसरे के लिए प्यार को महसूस करें, निकटता का अनुभव करें। फिर आंखों ही आंखों में इशारा करके अगली स्टेप के लिए तैयार हो जाएं।
क्या है अगली स्टेप...
आंखों के इशारे समझकर आगे बढ़ें और शुरू करें एक-दूसरे के कपड़े उतारने की क्रिया। जब दोनों पूरी तरह निर्वस्त्र हो चुके हों तो दस्ताने पहन अपने साथी से हस्तमैथुन कराएं। इससे आपको और आपके साथी नई अनुभूति होगी।
यह प्रयोग करके भी देखें...
एक दूसरे की आंखों पर पट्टी बांध दें और एक दूसरे के बक्षों पर फिंगरपेंट लगाएं। आंखों की पट्टी उतारकर पॉर्न देखें और इसके दृश्यों को अपने साथी के साथ दोहराएं। हां, इस दौरान यह अवश्य ध्यान रखें कि आपके पार्टनर को इससे किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक न हो। अर्थात एक-दूसरे की भावनाओं का पूरा खयाल रखें। क्योंकि बिना तालमेल कभी भी आप सेक्स को हॉट नहीं बना सकते।
उत्तेजना के इस केन्द्र को छुएं...
भग शिश्न या भगनासा महिला की उत्तेजना का सबसे बड़ा केन्द्र होता है। इसके छूने मात्र से ही महिला बहुत ही उत्तेजना का अनुभव करती है। अत: भग शिश्न के चारों ओर हाथ से सहलाएं। पहले अपने हाथ की अंगुली को घड़ी के कांटों की दिशा में घुमाएं रखें और बाद में घड़ी के चलने की विपरीत दिशा में घुमाएं। यह अनुभव करें कि किस स्थिति में आपको और आपके साथी को अच्छा लगता है।
अलग-अलग स्थानों पर करें सेक्स, कैसे...
बेडरूम के अलावा भी सेक्स के लिए घर में ही नए स्थानों की तलाश करें। घर गैराज में ही रतिक्रिया को अंजाम दें। पहले फोरप्ले का मजा लें और फिर कार में ही सेक्स ड्राइव का आनंद उठाएं। ...या फिर टीवी देखते हुए सोफे पर भी आप सेक्स में मशगूल हो सकते हैं। करके देखिए, निश्चित ही आपका यह अंदाज आपके साथी को भाएगा।
जब बिस्तर में हों तो...
बिस्तर में तकियों की मदद से नई-नई सेक्स पोजीशन्स को आजमाने की कोशिश करें। इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपकी सेक्स पोजीशन ऐसी हो, जिससे आपको और आपके साथी को शारीरिक तकलीफ न हो। क्योंकि यह सब को आपके सेक्स के आनंद को बढ़ाने के लिए है।
बातों ही बातों बढ़ाएं उत्तेजना...
डर्टी टॉक्स... अपने पार्टनर की उत्तेजना बढ़ाने के लिए आप डर्टी टॉक्स का भी सहारा ले सकते हैं। हां, यह अवश्य ध्यान रखें कि इससे किसी की भावनाओं और अहम को चोट न पहुंचे। सेक्स के दौरान नयापन लाने के लिए आप वाइब्रेटर या सेक्स टॉय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या है अंतिम स्टेप...
एक-दूसरे की मालिश करें और एक दूसरे के साथ मस्ती, मजाक करें। शॉवर में एक साथ नहाएं और जैसे चाहें, सेक्स करें। एक दूसरे के शरीर पोंछें और कपड़े पहनाएं। इस तरह की बातों में जब, जहां आपका मन करे, उसमें अपने मन से परिवर्तन करें और साथी से पूछना ना भूलें कि यह उसको अच्छा लग रहा है। इसके सबसे बाद और अंत में एक दूसरे से प्यारी-प्यारी बातें करें ताकि अपने इस कार्यक्रम का समापन कर सकें।
No comments:
Post a Comment