Friday 5 February 2016

गाजर से पाईये सेक्सी लुक

घरों में गाजर पाया जाना एक आम बात  है। अक्सर सब्जियों और सलाद के रूप में प्रयोग होने वाले गाजर के बारे में क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि वो कितने काम की चीज है। आप को जानकर हैरत होगी कि गाजर का सेवन अगर आप रोज करने लगे तो आपको किसी ब्यूटी पार्लर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जीं हां गाजर में पाये जाता है विटामिन A जो आंखो के लिए काफी फायदेमंद होता है।

गाजर आपके चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। गाजर को रोज खाने से आपकी आंखों के नीचे के काले धब्बे दूर होते हैं। गाजर बालों को टूटने से रोकता है। यही नहीं गाजर आपकी कमजोर हड्डियों को भी मजबूत बनाता है और दांतों को भी मजबूती देता है।

और तो और गाजर खाने से लोगों में सेक्स पवर बढती है। यही नहीं गाजर को अगर गर्भवती महिला खाती है तो उसके गर्भ में पलने वाले बच्चा काफी स्वस्थ पैदा होता है उसे आंखो और त्वचा से संबधित रोग नहीं होते हैं। यही नहीं महिलाओं को प्रसव के दौरान तकलीफ भी कम होती है। साथ ही गाजर दिल का भी हिसाब-किताब अच्छे से रखता है।

गाजर को अगर आप हलवे और सब्जी के रूप में अगर नहीं खा पा रहे हैं तो आप सुबह के नाश्ते में सादे गाजर को अच्छे से धोकर नमक के साथ खाईये। रोजाना सेवन करने से आपके चेहरे पर निखार तो आयेगा ही साथ ही आपको ये सेक्सी लुक भी प्रदान करेगा। यकीन ना तो आजमा कर देखें, फर्क आप खुद महसूस करेगें।

No comments:

Post a Comment